Headlines

Bhowali: भवाली में दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत छह घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

Bhowali: भवाली में दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत छह घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू
शेयर करे-

Bhowali: भवाली क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब स्कॉर्पियो-एन वाहन में सवार श्रद्धालु इज्जतनगर, बरेली से बाबा नीम करौली धाम दर्शन के लिए आ रहे थे।

जानकारी के अनुसार 18 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 9:30 बजे वाहन संख्या UP25DZ 4653 भवाली पेट्रोल पंप से अल्मोड़ा की ओर लगभग 500 मीटर आगे अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में चालक समेत बच्चों सहित कुल नौ लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया।

हादसे में गंगा देवी (55), बृजेश कुमारी (26) और नैंसी गंगवार (24) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ऋषि पटेल (7), स्वाति (20), अक्षय (20), राहुल पटेल (35), करन उर्फ सोनू (25) और ज्योति (25) घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सीएससी भवाली ले जाया गया, जहां से गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया।

पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है, जबकि मौके पर राहत एवं बचाव कार्य SDRF और फायर सर्विस की मदद से किया गया और SDRF ने घायलों का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया।

Bhowali

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *