Headlines

Uttarakhand: उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के 34 और डेंगू के 97 मामलों से स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चुनौती, अस्पतालों को एडवाइजरी जारी

Uttarakhand: उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के 34 और डेंगू के 97 मामलों से स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चुनौती, अस्पतालों को एडवाइजरी जारी
शेयर करे-

Uttarakhand: स्वाइन फ्लू (इंफ्लुएंजा एच1एन1) और डेंगू की बढ़ती सक्रियता ने स्वास्थ्य विभाग के सामने दोहरी चुनौती खड़ी कर दी है। जिले में कुछ ही दिनों के भीतर स्वाइन फ्लू के 34 मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है, जबकि अब तक 97 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।

उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू के तेजी से बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। मंगलवार को एक ही दिन में नौ नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। नए मामलों में दो मरीज देहरादून के बताए जा रहे हैं।

स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी और निजी अस्पतालों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। संक्रमण की रोकथाम और मरीजों की निगरानी के लिए जिले में रैपिड रिस्पॉन्स टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है।

सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा स्वयं स्वाइन फ्लू और डेंगू के मामलों की लगातार निगरानी कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और फ्लू जैसे लक्षण दिखाई देने पर समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *