Headlines

Uttarakhand: भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर उत्तराखंड में 3 दिन का राजकीय शोक, 20 मई को पुलिस सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

Uttarakhand: भुवन चंद्र खंडूड़ी के निधन पर उत्तराखंड में 3 दिन का राजकीय शोक, 20 मई को पुलिस सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार
शेयर करे-

Uttarakhand: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन हो गया है। उनके निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। राज्य सरकार ने उनके सम्मान में उत्तराखंड में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस संबंध में शासन द्वारा आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, राजकीय शोक की अवधि के दौरान प्रदेश के सभी जनपदों में सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। साथ ही राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे। इस अवधि में किसी भी प्रकार के शासकीय मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।

भुवन चंद्र खंडूड़ी का अंतिम संस्कार 20 मई को पूरे पुलिस सम्मान के साथ संपन्न कराया जाएगा। अंत्येष्टि के दिन राज्य सरकार के सभी कार्यालय बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

Dehradun

पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित कई बड़े नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ-साथ उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी इसे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *