देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास से कुशीनगर जनपद में भगवान सूर्य की मूर्ति के जलाभिषेक हेतु कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस कलश यात्रा के लिए देशभर की लगभग 151 पवित्र नदियों का जल एकत्र किया जा रहा है। इसी क्रम में देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र नदियों से संकलित जल को लेकर विशेष कलश यात्रा निकाली गई, जिसे मुख्यमंत्री ने विधिवत रूप से रवाना किया।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर श्री 1008 डॉक्टर स्वामी श्री संतोषानंद देव जी महाराज, पूर्वांचल महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्री विनय राय सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Chief Editor, Aaj Khabar


