Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Uttarakhand: वड़ यात्रा की व्यवस्थाओं पर डीजीपी ने लिया स्थलीय जायजा, 7000 से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात

Uttarakhand
शेयर करे-

Uttarakhand: श्रावण मास की कांवड़ यात्रा-2025 के शांतिपूर्ण और सुरक्षित संचालन के लिए उत्तराखंड पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड श्री दीपम सेठ ने आज ऋषिकेश स्थित कांवड़ मेला क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और स्थलीय निरीक्षण किया।

डीजीपी ने देहरादून, पौड़ी और टिहरी जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधों की समीक्षा की। इसके उपरांत मुनि की रेती, लक्ष्मण झूला से लेकर नीलकंठ महादेव मंदिर तक यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर सहायता केंद्रों, शिविर स्थलों और ड्यूटी पर तैनात बल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं व मंदिर समिति से संवाद कर व्यवस्थाओं पर फीडबैक भी प्राप्त किया और ड्यूटी कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीजीपी सेठ ने जानकारी दी कि इस बार कांवड़ यात्रा के लिए 7000 से अधिक बल तैनात किया गया है, जिसमें 3000 पुलिसकर्मी, 1350 होमगार्ड व पीआरडी, 15 कंपनी पीएसी, 9 कंपनी अर्धसैनिक बल, बम डिस्पोजल स्क्वायड, एटीएस, एसडीआरएफ, जल पुलिस और ड्रोन टीमें शामिल हैं। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे क्षेत्र में 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे 24×7 निगरानी की जा रही है।

नीलकंठ मेला क्षेत्र को 1 सुपर जोन, 7 जोन और 23 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, जबकि हरिद्वार क्षेत्र में 16 सुपर जोन, 37 ज़ोन और 134 सेक्टर बनाए गए हैं, जिनमें अधिकारीगण तैनात हैं। ड्रोन, सोशल मीडिया मॉनिटरिंग, STF व अभिसूचना इकाइयों को भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सीमावर्ती राज्यों से समन्वय स्थापित कर रियल टाइम सूचनाओं का आदान-प्रदान सुनिश्चित किया जा रहा है।

डीजीपी ने स्पष्ट किया कि श्रद्धा की आड़ में हुड़दंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मानक से अधिक ऊंचाई वाली कांवड़, डीजे की प्रतिस्पर्धा या कोई भी असामाजिक गतिविधि करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

उधर, आज ऋषिकेश और हरिद्वार में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा संयुक्त ब्रीफिंग व समीक्षा की गई। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) डॉ. वी. मुरूगेशन, एडीजी इंटेलिजेंस ए.पी. अंशुमान, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, निदेशक यातायात एन.एस. नपलच्याल तथा डीआईजी फायर सर्विस निवेदिता कुकरेती ने फोर्स को ड्यूटी संबंधी निर्देश दिए।

ब्रीफिंग में डॉ. मुरूगेशन ने कहा कि अनुशासन, त्वरित निर्णय और समन्वय से ही यह चुनौतीपूर्ण दायित्व सफलतापूर्वक पूरा किया जा सकता है। सभी अधिकारियों और कर्मियों से श्रद्धालुओं को सर्वोत्तम सेवा देने की अपील की गई।

उत्तराखंड पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और यात्रा को शांति व श्रद्धा के साथ पूर्ण करें।

Uttarakhand: वड़ यात्रा की व्यवस्थाओं पर डीजीपी ने लिया स्थलीय जायजा, 7000 से अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Pal ad

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *