Uttarakhand: उत्तराखंड में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। राज्य सरकार ने पुलिस महकमे में व्यापक तबादले करते हुए कई अधिकारियों और कर्मचारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। यह तबादले उत्तराखंड पुलिस के विभिन्न इकाइयों और जनपदों में किए गए हैं, ताकि प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
जारी आदेशों के अनुसार स्थानांतरित किए गए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि वे शीघ्र ही अपने-अपने नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करें। शासन स्तर पर स्पष्ट किया गया है कि यह तबादले नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया के तहत किए गए हैं और इनका उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करना तथा कार्यकुशलता में सुधार लाना है।


Chief Editor, Aaj Khabar
