Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Uttarakhand: उत्तराखंड परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 3 आरटीओ और 9 एआरटीओ समेत 75 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले

Dehradun News
शेयर करे-

Uttarakhand: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले परिवहन विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग की ओर से तीन क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों (आरटीओ) और नौ सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) समेत कुल 75 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के तबादले किए गए हैं। इसके अलावा नौ संभागीय निरीक्षकों (आरआई), 33 परिवहन कर अधिकारियों और 21 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। इस संबंध में परिवहन आयुक्त रविनाथ रमन की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

तीन आरटीओ के कार्यक्षेत्र बदले

तबादला आदेश के अनुसार, अल्मोड़ा में तैनात आरटीओ अनिता चंद को परिवहन मुख्यालय में सहायक परिवहन आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, पौड़ी में तैनात द्वारिका प्रसाद को अल्मोड़ा का नया आरटीओ बनाया गया है। इसके अलावा अल्मोड़ा में तैनात नंद किशोर को आरटीओ (प्रशासन), पौड़ी के पद पर भेजा गया है।

नौ एआरटीओ को मिली नई जिम्मेदारी

विभाग की ओर से नौ सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। इसके तहत मनीष तिवारी को काशीपुर, संदीप वर्मा को विकासनगर, विपिन कुमार सिंह को ऋषिकेश और रावत सिंह को हल्द्वानी में नई तैनाती दी गई है।

इसी क्रम में अशीत कुमार झा को टनकपुर, मनोज बगोरिया को अल्मोड़ा, आशीष भटगाई को विकासनगर, धर्मेंद्र सिंह बिष्ट को कोटद्वार और निखिलेश ओझा को कर्णप्रयाग भेजा गया है।

आरआई, परिवहन कर अधिकारियों और उपनिरीक्षकों के भी तबादले

परिवहन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से नौ संभागीय निरीक्षकों (आरआई) और 33 परिवहन कर अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया है। इसके साथ ही 21 उपनिरीक्षकों का भी स्थानांतरण किया गया है।

गौरतलब है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश के विभिन्न विभागों में प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल का दौर जारी है। परिवहन विभाग में हुए इन तबादलों को चुनावी तैयारियों और लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नई जिम्मेदारी सौंपने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *