Headlines

Pauri: पौड़ी में युवक ने गोली मारकर दी जान, आत्महत्या से पहले भाजपा नेता पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Pauri: पौड़ी में युवक ने गोली मारकर दी जान, आत्महत्या से पहले भाजपा नेता पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
शेयर करे-

Pauri: जिले के तलसारी गांव में शुक्रवार सुबह पैसों के लेनदेन के विवाद में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया, जिसमें उसने भाजपा नेता पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

घटना में मृतक की पहचान जितेंद्र सिंह नेगी (32) पुत्र सतीश चंद्र निवासी तलसारी गांव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आत्महत्या से पहले जितेंद्र ने वीडियो संदेश में भाजपा नेता हिमांशु चमोली का नाम लिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी नेता को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए।

एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की ठोस वजह सामने नहीं आई है। फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *