Headlines

Prayagraj: प्रयागराज में वायुसेना का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट तालाब में क्रैश, पैराशूट से कूदकर दोनों पायलट सुरक्षित

Prayagraj: प्रयागराज में वायुसेना का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट तालाब में क्रैश, पैराशूट से कूदकर दोनों पायलट सुरक्षित
शेयर करे-

Prayagraj: बुधवार दोपहर शहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भारतीय वायुसेना का एक ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा केपी कॉलेज के पीछे स्थित तालाब में हुआ। राहत की बात यह रही कि 2-सीटर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट में सवार दोनों पायलट पूरी तरह सुरक्षित हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान अचानक असंतुलित हो गया। स्थिति बिगड़ते देख दोनों पायलटों ने सूझबूझ दिखाते हुए पैराशूट के माध्यम से बाहर छलांग लगा दी। कुछ ही पलों बाद विमान तालाब में जा गिरा।

बताया गया कि पैराशूट से उतरने के बाद दोनों पायलट तालाब के दलदली हिस्से में फंस गए थे, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया। दोनों पायलट वर्दी में थे और उन्हें मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही सेना का एक हेलिकॉप्टर मौके पर पहुंच गया। हालांकि तालाब में चारों ओर फैली जलकुंभी के कारण दुर्घटनाग्रस्त विमान तक तुरंत पहुंचना संभव नहीं हो सका। फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें मौके पर तैनात हैं और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

गौरतलब है कि हादसा स्थल के आसपास स्कूल और रिहायशी कॉलोनियां स्थित हैं, जबकि माघ मेले का क्षेत्र यहां से लगभग तीन किलोमीटर दूर है। फिलहाल वायुसेना की ओर से हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *