Bareilly News: विशेष अदालत ने आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में एक व्यक्ति को 20 साल की सजा सुनाई है। आरोपी ने खुद को किन्नर बताया था, लेकिन लिंग परीक्षण में वह पुरुष निकला।
आरोप है कि आरोपी ने 27 मार्च 2022 को बच्ची को अपने घर बुलाकर दुष्कर्म किया था। पीड़िता की मां ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
अदालत ने आरोपी को 12 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया, जो पीड़िता को पुनर्वास के रूप में दिया जाएगा।
इस मामले में आरोपी ने अपने बचाव में कहा था कि वह किन्नर है और दुष्कर्म नहीं कर सकता, लेकिन लिंग परीक्षण में वह पुरुष निकला। अदालत ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट और विभिन्न हाईकोर्ट के आदेशों का हवाला दिया।
For Latest News Updates Click Here

Chief Editor, Aaj Khabar

