Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Bhimtal: मंत्री कैड़ा ने भीमताल-ढूगशील मोटर मार्ग के डामरीकरण को दिलाई 72.36 लाख की मंजूरी, बरसात बाद शुरू होगा काम

Bhimtal: मंत्री कैड़ा ने भीमताल-ढूगशील मोटर मार्ग के डामरीकरण को दिलाई 72.36 लाख की मंजूरी, बरसात बाद शुरू होगा काम
शेयर करे-

Bhimtal: भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर है। भीमताल ब्लॉक के भीमताल से ढूगशील मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के लिए 72 लाख 36 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है। शासन से इसका शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

भीमताल विधानसभा क्षेत्र के भीमताल ब्लॉक अंतर्गत भीमताल से ढूगशील मोटर मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के लिए 72 लाख 36 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है। क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री राम सिंह कैड़ा ने बताया कि शासन से इस संबंध में शासनादेश जारी करा दिया गया है और अधिकारियों को शीघ्र टेंडर प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री कैड़ा ने बताया कि भीमताल से ढूगशील मोटर मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त होने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों, किसानों और पर्यटकों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विशेषकर बरसात के दौरान मार्ग की स्थिति और अधिक खराब हो जाती थी, जिससे स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती थीं।

ग्रामीणों द्वारा मोटर मार्ग के सुधारीकरण और डामरीकरण की मांग किए जाने के बाद मंत्री राम सिंह कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को डीपीआर तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए थे। अब धनराशि स्वीकृत होने के बाद सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण का रास्ता साफ हो गया है।

मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों को टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश देते हुए कहा कि बरसात समाप्त होने के बाद मोटर मार्ग पर डामरीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक के क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों पर लगातार सुधारीकरण एवं डामरीकरण का कार्य कराया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश की जनता को बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध हों और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके।

क्षेत्रवासियों ने मोटर मार्ग के लिए धनराशि स्वीकृत होने पर मंत्री राम सिंह कैड़ा का आभार व्यक्त किया है। मंत्री कैड़ा ने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री का भी आभार व्यक्त करते हुए प्रदेश सरकार का धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *