Headlines

Bhimtal: चाफी से पदमपुरी धारी मोटर मार्ग के सोलिंग कार्य में देरी पर मंत्री कैड़ा सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

Bhimtal: चाफी से पदमपुरी धारी मोटर मार्ग के सोलिंग कार्य में देरी पर मंत्री कैड़ा सख्त, लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी
शेयर करे-

Bhimtal: कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को चाफी से पदमपुरी और धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग एवं टाइल निर्माण का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि स्वीकृत बजट के बावजूद कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र का चाफी से पदमपुरी और धारी तक का मोटर मार्ग लंबे समय से खराब स्थिति में था, जिससे ग्रामीणों, किसानों और पर्यटकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। क्षेत्रवासियों की मांग पर विभाग से डीपीआर तैयार कराकर शासन को भेजा गया, जिसके बाद करीब दो माह पूर्व इस मार्ग के सोलिंग और डामरीकरण के लिए 9 करोड़ 37 लाख रुपये की स्वीकृति दिलाई गई।

उन्होंने कहा कि बरसात के दौरान डामरीकरण संभव नहीं है, लेकिन सोलिंग और जलभराव वाले स्थानों पर टाइल निर्माण का कार्य कराया जा सकता है। वर्तमान में यह कार्य धीमी गति से चल रहा है, जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए अधिकारियों को खराब स्थानों पर तत्काल टाइल लगाने और सोलिंग कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

दौरे के दौरान मंत्री कैड़ा ने धारी ब्लॉक के सुनकिया, लेटीबुगा, दिनी तल्ली, मानाघेर, मटियाल और पदमपुरी गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि भीमताल विधानसभा के ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ और भीमताल ब्लॉक सहित प्रदेश के विभिन्न क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों के डामरीकरण के लिए भी धनराशि स्वीकृत की जा चुकी है। बरसात समाप्त होते ही डामरीकरण कार्य शुरू कराया जाएगा। सरकार का उद्देश्य प्रत्येक क्षेत्र में सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाकर जनता की समस्याओं का स्थायी समाधान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *