Dehradun: मुख्यमंत्री धामी का सख्त निर्देश, सितंबर तक गड्ढामुक्त हों सभी सड़कें
Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में लोक निर्माण विभाग की गेम चेंजर योजनाओं की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि राज्य की सभी सड़कों को सितंबर माह तक गड्ढामुक्त किया जाए। उन्होंने देहरादून रिंग रोड और एलिवेटेड कॉरिडोर जैसे प्रमुख इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर तेज़ी से कार्य करने को कहा।…
