Headlines

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से की मुलाकात, क्षेत्रीय सहयोग और सांस्कृतिक संबंधों पर हुई चर्चा

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से की मुलाकात, क्षेत्रीय सहयोग और सांस्कृतिक संबंधों पर हुई चर्चा
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने उन्हें चारधाम का प्रसाद और उत्तराखंड के अंब्रेला ब्रांड “हाउस ऑफ हिमालयाज” के स्थानीय उत्पाद भेंट स्वरूप प्रदान किए।

शिष्टाचार भेंट के दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच उत्तराखंड और हरियाणा के आपसी हितों से जुड़े समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में क्षेत्रीय विकास, आपसी सहयोग, पर्यटन, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और जल संसाधनों के साझा उपयोग जैसे मुद्दों पर सकारात्मक संवाद हुआ।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड और हरियाणा के ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को और सशक्त करने के लिए ऐसे संवाद आवश्यक हैं। वहीं मुख्यमंत्री सैनी ने उत्तराखंड की प्राकृतिक संपदा और सांस्कृतिक विरासत की सराहना की।

Dehradun

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *