Headlines

Haldwani: गौजाजली में बच्ची से चैन स्नेचिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने माल समेत पकड़ा

Haldwani: गौजाजली में बच्ची से चैन स्नेचिंग करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने माल समेत पकड़ा
शेयर करे-

Haldwani: बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के गौजाजली स्थित गणपति विहार में 14 जुलाई को एक नौ वर्षीय बच्ची से हुई चैन स्नेचिंग की घटना में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां आशा देवी पत्नी सुनील कुमार, निवासी चौधरी कॉलोनी, गौजाजली बनभूलपुरा ने थाना बनभूलपुरा में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी बेटी वंदना साहू के गले से एक अज्ञात व्यक्ति ने 1.5 ग्राम वजन का सोने का लॉकेट छीन लिया और मौके से फरार हो गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए बनभूलपुरा थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अभियोग संख्या 187/25 अंतर्गत धारा 304(2) बीएनएस दर्ज कर मामले की जांच उप निरीक्षक हेमंत कुमार को सौंपी।

थानाध्यक्ष सुशील जोशी के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच की और मुखबिरों को सक्रिय किया। टीम के अथक प्रयासों के फलस्वरूप 19 जुलाई को घटना में संलिप्त अभियुक्त हिमांशु पुत्र स्वर्गीय प्रदीप कश्यप, निवासी वार्ड नंबर 2, राजपुरा कोतवाली हल्द्वानी, उम्र 23 वर्ष को हिमालयन स्कूल के सामने गोला बायपास रोड पर टीन शेड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के पास से छीना गया सोने का लॉकेट भी बरामद कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *