Headlines

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी का ग्राम्य विकास रोडमैप तैयार, हर गांव में सॉलिड वेस्ट यूनिट और स्मार्ट विलेज की पहल

Dehradun: मुख्यमंत्री धामी का ग्राम्य विकास रोडमैप तैयार, हर गांव में सॉलिड वेस्ट यूनिट और स्मार्ट विलेज की पहल
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में ग्राम्य विकास विभाग की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के प्रत्येक गांव में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना की जाए ताकि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिल सके।

उन्होंने मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना को बढ़ावा देने पर बल दिया और कहा कि इससे ग्रामीण युवाओं को स्वरोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। बैठक में उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक विकासखंड में कम से कम एक स्मार्ट गांव विकसित किया जाए, जहां सभी परिवार किसी न किसी रोजगार से जुड़े हों और उनके पास पेयजल, बिजली जैसी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों।

मुख्यमंत्री ने वाइब्रेंट विलेज योजना के अंतर्गत नवाचार को बढ़ावा देने और महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को अंब्रेला ब्रांड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ से जोड़ने के निर्देश दिए ताकि उन्हें व्यापक बाजार और पहचान मिल सके।

For latest news updates click here

For English news updates click here   

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *