Headlines

Dehradun: उत्तराखंड में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, नवरात्रों में धामी सरकार ले सकती है फैसला

Dehradun: उत्तराखंड में जल्द होगा कैबिनेट विस्तार, नवरात्रों में धामी सरकार ले सकती है फैसला
शेयर करे-

Dehradun: उत्तराखंड में लंबे समय से चल रही कैबिनेट विस्तार की अटकलों पर अब विराम लगने वाला है। माना जा रहा है कि अप्रैल के पहले या दूसरे हफ्ते में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी कैबिनेट का विस्तार कर सकते हैं। इसके साथ ही संगठन के कई नेताओं को भी सरकार में दायित्व सौंपे जाने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र सिंह बिष्ट ने पुष्टि की है कि कैबिनेट विस्तार को लेकर केंद्र और राज्य स्तर पर कई दौर की बैठकें हो चुकी हैं। मंत्रियों और दायित्वधारियों की लिस्ट को अंतिम रूप दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि बीजेपी के उन पुराने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी, जिन्होंने लंबे समय से पार्टी के लिए काम किया है।

गौरतलब है कि प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद उत्तराखंड सरकार में मंत्रियों के पांच पद रिक्त हो गए हैं। इससे मौजूदा मंत्रियों पर कार्यभार बढ़ गया है, और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं कई अहम विभागों का प्रभार संभाल रहे हैं। कैबिनेट विस्तार से सरकार के कामकाज को गति मिलने की उम्मीद है।

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *