Uttarakhand: भारत विकास परिषद उत्तराखंड (पूर्व प्रांत) के सत्र 2025-26 के लिए प्रो. डॉ. विनय खुल्लर को प्रदेश अध्यक्ष, खटीमा के हरीश शर्मा को महासचिव और सीए अमित गंभीर को वित्त सचिव नियुक्त किया गया है। परिषद की केंद्रीय कार्यकारिणी द्वारा यह मनोनयन किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विनय खुल्लर ने बताया कि भारत विकास परिषद अखिल भारतीय स्तर पर सेवा और संस्कार से जुड़े कार्यक्रमों का संचालन करता है। प्रदेश स्तर पर शाखा विस्तार और सदस्यता बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
परिषद के तहत चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर, दिव्यांग सेवा शिविर, पर्यावरण संरक्षण अभियान जैसे सेवा कार्यों को गति दी जाएगी। वहीं, संस्कार के क्षेत्र में ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता, राष्ट्रीय समूह गान, ‘गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन’ जैसे कार्यक्रमों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
नवनिर्वाचित टीम को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट सुनील खेड़ा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. नितिन दालब, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. तरुण शर्मा (आगरा), क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव नरेंद्र अरोड़ा, क्षेत्रीय वित्त सचिव आर.के. गुप्ता, क्षेत्रीय संरक्षक भगवान सहाय अग्रवाल सहित परिषद के अन्य पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं और बधाई दी है।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
