Headlines

Dehradun: चारधाम यात्रा पर सियासत न करें यह आस्था और आर्थिकी की जीवनरेखा: सीएम धामी

Dehradun: चारधाम यात्रा पर सियासत न करें यह आस्था और आर्थिकी की जीवनरेखा: सीएम धामी
शेयर करे-

Dehradun: उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चारधाम यात्रा को लेकर हो रही राजनीति पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश में चारधाम यात्रा जारी है, जो न केवल आस्था का प्रतीक है बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ भी है। ऐसे में कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर रील बनाकर यात्रा को विवादों में घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि सरकार या बीकेटीसी का विरोध लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन पवित्र यात्रा को निशाना बनाना उचित नहीं है। उन्होंने विशेष रूप से केदारनाथ धाम का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भगवान शिव की तपोस्थली है और सरकार यात्रा को सुरक्षित व सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

सीएम धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा सामूहिक आस्था की कठिन लेकिन पवित्र यात्रा है, जो हजारों लोगों को रोजगार भी प्रदान करती है। इसलिए नकारात्मक माहौल बनाने के बजाय यात्रियों और यात्रा को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

प्रदेश में गैस संकट से इनकार

गैस आपूर्ति को लेकर उठे सवालों पर मुख्यमंत्री ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रदेश में किसी प्रकार की गैस किल्लत नहीं है। उन्होंने बताया कि हाल ही में उनकी केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से इस विषय पर चर्चा हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध का प्रभाव वैश्विक स्तर पर है, लेकिन भारत मजबूत नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारत में स्थिरता और उत्सव का माहौल बना हुआ है। मुख्यमंत्री ने जनता से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना काल में भी भारत ने दुनिया को अपनी क्षमता का परिचय दिया था और 100 से अधिक देशों को वैक्सीन उपलब्ध कराकर वैश्विक सहयोग का उदाहरण पेश किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *