Dehradun: 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आमजन को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति निष्ठा बनाए रखने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए हर क्षेत्र में तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने सभी से संविधान के आदर्शों के अनुरूप न्याय, समानता और बंधुत्व की भावना को मजबूत करने में सहयोग देने की अपील की।


Chief Editor, Aaj Khabar
