Dehradun: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जानकारी दी है कि प्रदेश में चारधाम यात्रा निर्बाध रूप से संचालित हो रही है। अब तक 4 लाख से अधिक श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि श्री केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाएं भी पूरी तरह से संचालित हैं, जिससे श्रद्धालुओं को यात्रा में अतिरिक्त सुविधा प्राप्त हो रही है।
मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों और यात्रियों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने और हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
