Headlines

Dehradun: उत्तराखंड में कोरोना वायरस की दस्तक,2 यात्रियों में संक्रमण की पुष्टि

Dehradun: उत्तराखंड में कोरोना वायरस की दस्तक,2 यात्रियों में संक्रमण की पुष्टि
शेयर करे-

Dehradun: देश में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ने दस्तक दे दी है और इसकी आहट अब उत्तराखंड में भी सुनाई देने लगी है। राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमित दो मरीजों की पहचान की गई है, जिनकी हाल ही में ट्रैवल हिस्ट्री रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इनमें से एक महिला मरीज गुजरात से यात्रा करके लौटी थी, जिसमें कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। फिलहाल उसका उपचार ऋषिकेश स्थित एम्स में चल रहा है। वहीं दूसरी महिला मरीज हाल ही में बेंगलुरू से लौटी थी और उसमें भी कोरोना वायरस संक्रमण पाया गया है।

बताया गया है कि बेंगलुरू से लौटी महिला एक चिकित्सक हैं। उन्हें होम आइसोलेशन में रखा गया है और स्वास्थ्य निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार ने कहा कि प्रदेश की सभी चिकित्सा इकाइयों को कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट मोड पर रखा गया है। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि मरीजों में यदि कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाएं तो उनकी जांच अवश्य कराई जाए।

कोरोना

For English news updates click here

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *