Bageshwar: जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल डॉ. सुबोध शुक्ला को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई शुक्रवार को सैनिक कल्याण कार्यालय में की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, कर्नल शुक्ला ने पूर्व से कार्यरत कर्मचारी कैलाश पंत का अनुबंध बढ़ाने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। अधिकारी के इस व्यवहार से परेशान होकर संबंधित कार्मिक ने इसकी शिकायत विजिलेंस टीम से की थी।
शिकायत के बाद विजिलेंस टीम ने पूरी योजना बनाकर जाल बिछाया और तय राशि लेते समय कर्नल शुक्ला को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस संवेदनशील पद पर तैनात एक अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार का यह मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है, और प्रशासनिक हलकों में भी इस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए
Bageshwar। जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल डॉ. सुबोध शुक्ला को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई शुक्रवार को सैनिक कल्याण कार्यालय में की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, कर्नल शुक्ला ने पूर्व से कार्यरत कर्मचारी कैलाश पंत का अनुबंध बढ़ाने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। अधिकारी के इस व्यवहार से परेशान होकर संबंधित कार्मिक ने इसकी शिकायत विजिलेंस टीम से की थी।
शिकायत के बाद विजिलेंस टीम ने पूरी योजना बनाकर जाल बिछाया और तय राशि लेते समय कर्नल शुक्ला को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस संवेदनशील पद पर तैनात एक अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार का यह मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है, और प्रशासनिक हलकों में भी इस पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

Chief Editor, Aaj Khabar