Headlines

Dehradun: देहरादून मोहब्बेवाला में बेकाबू ट्रक ने 6 वाहनों को रौंदा, सड़क पर घंटों जाम

Dehradun: देहरादून मोहब्बेवाला में बेकाबू ट्रक ने 6 वाहनों को रौंदा, सड़क पर घंटों जाम
शेयर करे-

Dehradun: राजधानी में शुक्रवार सुबह मोहब्बेवाला चौक पर बड़ा हादसा हो गया। आशारोड़ी से आ रहा सीमेंट से भरा तेज रफ्तार ट्रक जाम में खड़ी छह गाड़ियों को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे स्थित दुकानों में घुस गया। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि आसपास अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर स्टेशन को सूचना दी।

कोतवाली पटेल नगर पुलिस एवं सीपीयू घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी और घायलों को अस्पताल भेजा। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि अन्य वाहनों में मौजूद यात्रियों को हल्की चोटें आईं। ट्रक की डीजल टंकी फटने से डीजल सड़क पर फैल गया, जिसे नियंत्रित करने के लिए दमकल विभाग को बुलाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक ट्रक मोहब्बेवाला के पास बैक हो रहा था, जिस कारण छोटे वाहन रुके थे। तभी सीमेंट लदा ट्रक नियंत्रण खो बैठा और तीन कारों, एक ट्रक तथा एक ऑटो को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर पलट गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया तथा हाइड्रा क्रेन से overturned ट्रक हटाने की व्यवस्था की।

कोतवाली पटेल नगर प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक की स्थिति गंभीर है और उसका इलाज जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।