Headlines

Dehradun: धामी सरकार के 4 साल, सोशल मीडिया पर #DhamiSarkarKe4SaalBemisaal रहा नंबर-1

Dehradun: धामी सरकार के 4 साल, सोशल मीडिया पर #DhamiSarkarKe4SaalBemisaal रहा नंबर-1
शेयर करे-

Dehradun: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने अपने चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर लिया है। इस अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, वहीं सोशल मीडिया पर भी सरकार की उपलब्धियों को लेकर व्यापक चर्चा देखने को मिली।

चार साल पूरे होने के मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर #DhamiSarkarKe4SaalBemisaal हैशटैग लगातार ट्रेंड करता रहा और लंबे समय तक नंबर-1 स्थान पर बना रहा। देशभर के लोगों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न संगठनों ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए राज्य में हुए विकास कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रमुखता से साझा किया।

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने सरकार की योजनाओं और नीतियों की सराहना की। प्रशांत कुमार ने लिखा कि मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के माध्यम से युवाओं को ऊर्जा उद्यमी बनाया जा रहा है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं। वहीं मुकुल ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि कृषि, बागवानी और जैविक खेती को बढ़ावा देकर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया गया है।

वर्षा सिंह ने अपने संदेश में कहा कि धामी सरकार के चार वर्षों में सुशासन और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित निर्णयों के चलते जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है। इसी तरह अनेक लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा करते हुए सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर खुशी जताई और मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *