Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ‘हरित सौंदर्यीकरण की सौगात’ कार्यक्रम के अंतर्गत केदारपुरम में योगा पार्क सहित विभिन्न पार्कों और विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने एआई चैटबॉट ‘निगम सारथी’ का विमोचन और हरित नीति डॉक्यूमेंट का अनावरण भी किया।
कार्यक्रम में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने रुद्राक्ष का पौधा रोपा और स्वच्छता सम्मान सेनानियों एवं कर निरीक्षकों को सम्मानित किया। नशा मुक्ति अभियान की पांचवीं वर्षगांठ पर आयोजित सामूहिक शपथ कार्यक्रम में उन्होंने उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश को योग और अध्यात्म की राजधानी बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। इसी के तहत केदारपुरम में योग पार्क की स्थापना की गई है। योग को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में देश की पहली योग नीति लागू की गई है और शीघ्र ही दोनों मंडलों में एक-एक स्पिरिचुअल पार्क की स्थापना होगी।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर शुरू हुए नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत प्रदेश में व्यापक स्तर पर नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ी जा रही है, जिसमें जनसहभागिता बेहद जरूरी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से नशाखोरी पर रोक लगाने और समाज में जागरूकता फैलाने की अपील की।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar


