Headlines

Dehradun: चुनाव से पहले भाजपा संगठन को मजबूत करने में जुटे मुख्यमंत्री धामी, टिहरी के नेताओं संग बनाई रणनीति

Dehradun: चुनाव से पहले भाजपा संगठन को मजबूत करने में जुटे मुख्यमंत्री धामी, टिहरी के नेताओं संग बनाई रणनीति
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में टिहरी लोकसभा क्षेत्र के सांसद, विधायकगण, जिलाध्यक्षों और पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए पार्टी को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने पर मंथन किया गया।

बैठक में बूथ स्तर तक संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और आगामी कार्यक्रमों व अभियानों की प्रभावी रूपरेखा तैयार करने को लेकर व्यापक चर्चा हुई। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री खजान दास सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *