Headlines

Dehradun: चारधाम यात्रा की सफलता पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया संतोष, मंदिर समिति से विकास योजनाओं पर लिया फीडबैक

Dehradun: चारधाम यात्रा की सफलता पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया संतोष, मंदिर समिति से विकास योजनाओं पर लिया फीडबैक
शेयर करे-

Dehradun: आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से कैम्प कार्यालय में मंदिर समिति के प्रतिनिधियों ने भेंट की। इस दौरान समिति ने अपने कार्यों, गतिविधियों और उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि मंदिर समिति के हर संकल्प को सम्मानपूर्वक पूरा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा से जुड़ी सभी विकास योजनाओं पर सरकार सहानुभूतिपूर्वक विचार कर रही है ताकि यात्रा सुचारू और सुरक्षित रूप से संपन्न हो सके। उन्होंने माना कि यात्रा सीजन के दौरान लाखों श्रद्धालु आते हैं, जिनकी सुविधा के लिए सरकार मंदिर समिति के माध्यम से सभी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के साथ दुरुस्त करेगी।

मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा को लेकर कई सुझाव भी दिए, जिन पर मंदिर समिति जल्द अमल करेगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु चारधाम पहुंचे, जो सरकार के सफल प्रबंधन और मंदिर समिति के प्रयासों का परिणाम है। मुख्यमंत्री ने तीर्थ पुरोहितों, हक-हकूकधारियों और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से अगली यात्रा को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

मंदिर समिति विशेषज्ञों की राय लेकर आगामी सत्र की तैयारियों को योजनाबद्ध करेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी धामों के सौंदर्यीकरण और विकास पर निरंतर फीडबैक लेते हैं तथा केंद्र और राज्य दोनों स्तरों पर सहयोग मिल रहा है।

इसी क्रम में, देश के प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी ने हाल ही में बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन कर मंदिर समिति को 10 करोड़ रुपये का योगदान दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में चल रहे विकास कार्यों की सराहना की। मंदिर समिति ने अंबानी के सहयोग और श्रद्धा के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *