Headlines

Dehradun: एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने हरेला पर किया हरित दून अभियान का शुभारंभ, पौधरोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Dehradun: एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने हरेला पर किया हरित दून अभियान का शुभारंभ, पौधरोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
शेयर करे-

Dehradun: उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘हरित दून अभियान’ का शुभारंभ किया। देहरादून के कैनाल रोड स्थित चिड़ोवाली क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की।

इस दौरान स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवी संगठनों और एमडीडीए के अधिकारियों ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तराखंड के निर्माण का संकल्प लिया। अभियान के तहत विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए तथा सभी प्रतिभागियों ने इनके संरक्षण और नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि ‘हरित दून अभियान’ केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लगाए गए प्रत्येक पौधे की नियमित देखरेख और संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण जनभागीदारी से ही सफल हो सकता है और हरेला जैसे लोकपर्व प्रकृति के प्रति लोगों को जागरूक करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *