Headlines

Dehradun: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, टीम लीडर और प्रोजेक्ट मैनेजर सस्पेंड

Dehradun: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, टीम लीडर और प्रोजेक्ट मैनेजर सस्पेंड
शेयर करे-

Dehradun: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने के मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कदम उठाए हैं। प्राधिकरण ने टीम लीडर कुलदीप राजदान और ठेकेदार के प्रोजेक्ट मैनेजर नागेंद्र पाल सिंह को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही चैतन्या प्रोजेक्ट्स कंसल्टेंसी (CPC) प्राइवेट लिमिटेड को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिनों के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं।

गुरुवार को मेरठ-करनाल हाईवे पर खेड़ा मस्तान गांव के पास लगातार बारिश के चलते एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा बीच से धंस गया था। इस दौरान वहां से गुजर रही एक कार गड्ढे में फंसकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद पीड़ित ने सड़क की खराब स्थिति का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए NHAI से शिकायत की, जिसके बाद मामला तेजी से सुर्खियों में आ गया।

वीडियो वायरल होने के बाद NHAI की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त हिस्से की तत्काल मरम्मत कराई। फिलहाल सड़क की मरम्मत पूरी कर यातायात को सामान्य कर दिया गया है। वहीं, जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नाली की मरम्मत का कार्य जारी है। तब तक जलभराव रोकने के लिए अस्थायी नाली बनाई गई है।

NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर नरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को निलंबित किया गया है और संबंधित कंसल्टेंसी कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने कहा कि जांच के आधार पर आगे भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *