Headlines

Dehradun: देहरादून में ‘ऑपरेशन नाइट वॉच’ का कड़ा पहरा, क्लब फायरिंग केस में 4 गिरफ्तार और देर रात खुले बार-क्लब पर ताबड़तोड़ छापेमारी

Dehradun: देहरादून में ‘ऑपरेशन नाइट वॉच’ का कड़ा पहरा, क्लब फायरिंग केस में 4 गिरफ्तार और देर रात खुले बार-क्लब पर ताबड़तोड़ छापेमारी
शेयर करे-

Dehradun: राजधानी देहरादून में क्लब फायरिंग की सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस ने ‘ऑपरेशन नाइट वॉच’ को सख्ती से लागू कर दिया है। इस कार्रवाई के तहत अब तक फायरिंग मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार हैं।

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में चल रहे इस विशेष अभियान में पुलिस की टीमें पूरी रात शहर के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय रहकर सघन चेकिंग और पेट्रोलिंग कर रही हैं। संवेदनशील क्षेत्रों, मसूरी रोड, राजपुर और प्रमुख बाजारों में विशेष निगरानी रखी जा रही है।

अभियान के दौरान निर्धारित समय के बाद खुले पाए गए बार, क्लब, होटल और रेस्टोरेंट्स पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों पर चालान और कानूनी कार्रवाई भी की गई है।

गौरतलब है कि हाल ही में क्लब के बिल को लेकर हुए विवाद ने सरेआम फायरिंग का रूप ले लिया था, जिसमें रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी की गोली लगने से मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे, जिसके बाद ‘ऑपरेशन नाइट वॉच’ को और अधिक सख्ती से लागू किया गया।

पुलिस का कहना है कि इस अभियान के जरिए अपराधियों पर शिकंजा कसने के साथ-साथ शहर में देर रात होने वाली अवैध गतिविधियों पर भी प्रभावी रोक लगाई जा रही है। आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा लौटाने के लिए पुलिस लगातार फ्लैग मार्च और चेकिंग अभियान चला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *