Headlines

Dehradun: जन्मदिवस पर धामी का बड़ा निर्णय, बिना उत्सव सेवा और आपदा पीड़ितों की मदद को समर्पित रहेगा दिन

Dehradun News
शेयर करे-

Dehradun: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि 16 सितम्बर को उनका जन्मदिवस किसी औपचारिक आयोजन या उत्सव के बजाय सेवा कार्यों को समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा कि जन्मदिवस का असली महत्व जरूरतमंदों की मदद में है।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस दिन वे आपदा प्रभावितों और आमजन की सहायता के लिए समय देंगे। उन्होंने राज्य के लोगों से भी आह्वान किया कि वे कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे परिवारों की मदद में आगे आएं, क्योंकि हर प्रयास पीड़ितों के लिए संबल और आशा का स्रोत बन सकता है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, शिक्षा सहयोग और आपदा राहत जैसे कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। सेवा और त्याग की भावना ही उत्तराखंड की असली पहचान है और यदि प्रत्येक नागरिक इसी सोच से कार्य करे तो राज्य और मजबूत व ऊर्जावान बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *