Gairsain: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में भराड़ीसैंण, गैरसैंण में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आठ देशों के राजदूत, उच्चायुक्त और प्रतिनिधि शुक्रवार दोपहर विधानसभा परिसर पहुंचे।
गैरसैंण आगमन पर विदेशी प्रतिनिधियों का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। छोलिया नृत्य और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की गूंज से गूंजते स्वागत समारोह ने विदेशी मेहमानों को उत्तराखण्ड की लोकसंस्कृति से परिचित कराया। मेहमानों ने उत्तराखण्ड की सांस्कृतिक विरासत की प्रशंसा की और आयोजन स्थल की भव्यता पर प्रसन्नता व्यक्त की।
गैरसैंण की प्राकृतिक सुंदरता, हरी-भरी वादियाँ और स्वच्छ वातावरण ने मेहमानों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने इस क्षेत्र को अद्भुत और हर दृष्टि से समृद्ध बताया।
इस अवसर पर भारत में मैक्सिको के राजदूत श्री फेडेरिको सालास, मेक्सिको दूतावास में आर्थिक मामलों के प्रमुख श्री रिकार्डो डेनियल डेलगाडो, फिजी के हाई कमिश्नर श्री जगन्नाथ सामी, नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर प्रसाद शर्मा, सूरीनाम के राजदूत श्री अरुणकोमर हार्डियन, मंगोलिया के राजदूत श्री डंबाजाविन गैंबोल्ड उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त लातविया दूतावास में डिप्टी हेड ऑफ मिशन श्री मार्क्स डीतॉन्स, श्रीलंका उच्चायोग के मिनिस्टर काउंसलर श्री लक्ष्मेंद्र गेशन डिसनायके, रूसी दूतावास की प्रथम सचिव सुश्री क्रिस्टिना अनानीना एवं तृतीय सचिव सुश्री कैटरीना लज़ारेवा तथा पद्मश्री योग गुरु स्वामी भारत भूषण ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
For latest news updates click here
For english news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar


