Headlines

Lalkuan: लालकुआं से प्रयागराज के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी

Lalkuan: लालकुआं से प्रयागराज के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू, सांसद अजय भट्ट ने दिखाई हरी झंडी
शेयर करे-

Lalkuan: लालकुआं से प्रयागराज के लिए साप्ताहिक रेल सेवा की शुरुआत शुक्रवार को सांसद अजय भट्ट एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने हरी झंडी दिखाकर की। यह ट्रेन अब हर शुक्रवार को दोपहर 2:50 बजे लालकुआं से प्रयागराज के लिए रवाना होगी और गुरुवार को सुबह 11:30 बजे प्रयागराज से वापसी करेगी। ट्रेन का मार्ग बरेली, कासगंज, फर्रुखाबाद और कानपुर होते हुए प्रयागराज तक होगा।

इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं वर्तमान सांसद अजय भट्ट ने बताया कि यह रेल सेवा उत्तराखंडवासियों के लिए प्रयागराज दर्शन को सरल बनाएगी। साथ ही उत्तर प्रदेश के विभिन्न भागों से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कुमाऊं क्षेत्र के धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक पहुंचने में सुविधा होगी।

सांसद भट्ट ने बताया कि यह ट्रेन सेवा “ऑन डिमांड” चलाई गई है और यदि आमजन इसका भरपूर उपयोग करते हैं, तो इसे भविष्य में स्थायी सेवा के रूप में नियमित किया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि लालकुआं रेलवे स्टेशन का विस्तार किया जा रहा है और आने वाले समय में यहां से लंबी दूरी की ट्रेनों के साथ वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी सुपरफास्ट ट्रेनों का संचालन प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त, लालकुआं से कामाख्या देवी और झांसी के लिए रेल सेवाओं के संचालन हेतु प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रयागराज रेल सेवा के शुभारंभ पर सांसद ने प्रधानमंत्री, रेल मंत्री और मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।

इससे पूर्व सांसद अजय भट्ट और विधायक बंशीधर भगत ने चोपड़ा ग्राम सुआधार में श्रीकंठ महादेव मंदिर के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। ट्रस्ट के संस्थापक नमन कृष्ण महाराज ने बताया कि इस मंदिर परिसर में संस्कृत विद्यालय और गौशाला की स्थापना भी की जाएगी।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह लोटनी, रंजन बर्गली, भुवन जोशी, अरुण जोशी, राज कुमार सेतिया, धनसिंह बिष्ट, बॉबी सम्भल, ओम पाल कश्यप, पवन चौहान, हेमंत नरूला, संजय अरोड़ा और लालकुआं स्टेशन अधीक्षक पुष्कर सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

For latest news updates click here 

For English news updates click here

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *