Headlines

Haldwani: भाजपा की बिहार विजय पर हल्द्वानी में जश्न, ढोल-नगाड़ों संग कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी

Haldwani: भाजपा की बिहार विजय पर हल्द्वानी में जश्न, ढोल-नगाड़ों संग कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी
शेयर करे-

Haldwani: बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा/एनडीए की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी कुमाऊँ सम्भाग कार्यालय हल्द्वानी में आज मिष्ठान वितरण कर भव्य उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नैनीताल सांसद श्री अजय भट्ट और भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रताप सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल-नगाड़ों और आतिशबाज़ी के साथ खुशी का इजहार करने से हुई।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रताप सिंह बिष्ट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत भाजपा संगठन की बूथ स्तर तक की मजबूती और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनकल्याणकारी योजनाओं का परिणाम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से 2027 में होने वाले उत्तराखण्ड विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

नैनीताल सांसद श्री अजय भट्ट, जो पिछले दो महीनों से बिहार चुनाव में प्रवासी के रूप में सक्रिय थे, ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि बिहार में मिल रहे रुझानों से उन्हें पहले ही स्पष्ट था कि जनता विकास और भयमुक्त शासन को चुनने जा रही है। उन्होंने बिहार के मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने एक बार फिर जंगलराज को नकारकर एनडीए को पूर्ण बहुमत से नवाजा है।

इसके बाद जिलाध्यक्ष श्री प्रताप सिंह बिष्ट ने सांसद श्री अजय भट्ट को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। तत्पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री श्री तरुण बंसल, दर्जा राज्य मंत्री श्री सुरेश भट्ट, श्री दिनेश आर्य, श्री दीपक मेहरा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री प्रदीप विष्ट, प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष श्री साकेत अग्रवाल, प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी श्री कौस्तुभानन्द जोशी, प्रदेश प्रवक्ता श्री विकास भगत, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी श्री प्रदीप जनौटी सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *