Headlines

Haldwani: दमुवाढूंगा में पात्र निवासियों को मालिकाना हक देने की प्रक्रिया तेज, ड्रोन से डिजिटल सर्वे और सीमांकन का काम पूरा होने पर ग्रामीणों ने जताया आभार

Haldwani: दमुवाढूंगा में पात्र निवासियों को मालिकाना हक देने की प्रक्रिया तेज, ड्रोन से डिजिटल सर्वे और सीमांकन का काम पूरा होने पर ग्रामीणों ने जताया आभार
शेयर करे-

Haldwani: दमुवाढूंगा क्षेत्रवासियों को भूमि का मालिकाना हक दिलाने की दिशा में प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। शासन के निर्देशों के तहत क्षेत्र के सीमांकन, सर्वे और बंदोबस्ती की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है। प्रशासन ने ड्रोन के माध्यम से क्षेत्र का डिजिटल सर्वे पूरा कर पीलर स्थापित कर दिए हैं।

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि दमुवाढूंगा में निवासरत पात्र लोगों के अधिकारों और हिस्सेदारी से संबंधित अभिलेख तैयार किए जा रहे हैं। स्वामित्व योजना के तहत पात्र क्षेत्रवासियों को उनके भू-अधिकारों से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध कराने के लिए रिकॉर्ड तैयार करने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।

दमुवाढूंगा में सीमांकन और बंदोबस्ती की प्रक्रिया आधुनिक तकनीक के माध्यम से पूरी की जा रही है। ड्रोन सर्वे के जरिए डिजिटल अभिलेख तैयार किए जा रहे हैं, जिससे बंदोबस्ती की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने में मदद मिलेगी।

दमुवाढूंगा क्षेत्रवासी लंबे समय से भूमि के मालिकाना हक की मांग करते रहे हैं। सरकार की ओर से प्रक्रिया आगे बढ़ाए जाने से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।

इसी क्रम में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से मुलाकात कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और राज्य सरकार का आभार जताया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पात्र लोगों को भूमि संबंधी आवश्यक दस्तावेज जल्द उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

जिलाधिकारी ने क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया कि पात्र लोगों के भू-अधिकारों से संबंधित अभिलेख तैयार करने की प्रक्रिया नियमानुसार तेजी से पूरी की जा रही है। इससे दमुवाढूंगा के पात्र निवासियों को उनकी भूमि से जुड़े अधिकारों के दस्तावेज उपलब्ध कराने का रास्ता साफ होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *