Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Bhimtal: धारी में मंत्री राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा भटेलिया

Bhimtal: धारी में मंत्री राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा भटेलिया
शेयर करे-

Bhimtal: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में धारी और रामगढ़ क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। लेटीबुंगा से भटेलिया तक बाइक रैली के रूप में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने राष्ट्रध्वज फहराकर किया। इस दौरान “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। यात्रा का उद्देश्य आमजन में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद करना रहा।

जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि तिरंगा केवल देश का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, गौरव और स्वतंत्रता का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने और हर घर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश और उत्तराखंड विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने युवाओं एवं आमजन से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने और राष्ट्रहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की पहचान, गौरव और शहीदों के बलिदान का प्रतीक है। प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करे।

तिरंगा यात्रा के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने तथा देशहित में सदैव कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *