Headlines

Haldwani: हल्द्वानी मीरा मार्ग बाजार में वैशाली एंपोरियम में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद पाया काबू

Haldwani: हल्द्वानी मीरा मार्ग बाजार में वैशाली एंपोरियम में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद पाया काबू
शेयर करे-

Haldwani: शहर के मीरा मार्ग बाजार में मंगलवार देर रात वैशाली एंपोरियम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। रात करीब 10:30 बजे शुरू हुई आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान धू-धू कर जलने लगी।

आग की लपटें उठते ही आसपास के लोग घरों से पानी की बाल्टियाँ लेकर मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। इस बीच सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझा दिया।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों की जांच फिलहाल जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *