Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Kathgodam: काठगोदाम में गौरव सेनानी संगठन की नई कार्यकारिणी गठित, कप्तान प्रकाश चन्द्र पाण्डेय बने अध्यक्ष

Kathgodam: काठगोदाम में गौरव सेनानी संगठन की नई कार्यकारिणी गठित, कप्तान प्रकाश चन्द्र पाण्डेय बने अध्यक्ष
शेयर करे-

Kathgodam: काठगोदाम में 11 अक्टूबर 2026 को गौरव सेनानी संगठन की आम बैठक स्थानीय ग्वलज्यू बैंक्वेट हॉल में सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। बैठक में 15 वीर नारियों और 65 पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। इस दौरान संगठन की मजबूती और पूर्व सैनिकों के कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें कप्तान प्रकाश चन्द्र पाण्डेय को अध्यक्ष, कप्तान सुनील कुमार थापा को उपाध्यक्ष, कप्तान चरण सिंह बिष्ट को कोषाध्यक्ष, सूबेदार मेजर शंकर दत्त काण्डपाल को महासचिव, सूबेदार मेजर राजेन्द्र सिंह रौतेला को उपसचिव और सूबेदार मेजर आनन्द बल्लभ को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी में 10 अन्य सदस्यों को भी शामिल किया गया।

नवनियुक्त कार्यकारिणी ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के हितों की रक्षा तथा उनके कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। बैठक के समापन पर उपस्थित सदस्यों ने नई कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

काठगोदाम में गौरव सेनानी संगठन की बैठक में नई कार्यकारिणी गठित हुई। कप्तान प्रकाश चन्द्र पाण्डेय अध्यक्ष बने, 15 वीर नारियों और 65 पूर्व सैनिकों ने भाग लिया।

For latest news updates click here

News Update

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *