Haldwani: शहर में मंगलवार रात करीब 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। अचानक धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई और कई लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए। कुछ देर तक लोग आसपास के लोगों से भूकंप के झटकों को लेकर जानकारी लेते नजर आए।
हल्द्वानी के अलावा उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों में भी झटके महसूस किए जाने की सूचनाएं सामने आई हैं। गूगल के अर्थक्वेक अलर्ट में रात 10:23 बजे 4.4 तीव्रता के भूकंप का अनुमान दिखाया गया है। अलर्ट के अनुसार इसका केंद्र चमोली के खड़ून लगा ग्वाली क्षेत्र के पास बताया गया है।
भूकंप के झटकों के बाद लोगों में काफी देर तक भय का माहौल बना रहा। हालांकि, फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।

For latest news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar
