Headlines

Haldwani: ऊर्जा निगम और विजिलेंस टीम ने पकड़े बिजली चोरी के चार मामले, मुकदमा दर्ज

Haldwani: ऊर्जा निगम और विजिलेंस टीम ने पकड़े बिजली चोरी के चार मामले, मुकदमा दर्ज
शेयर करे-

Haldwani: हल्द्वानी में ऊर्जा निगम और विजिलेंस टीम ने शनिवार को बिजली चोरी के चार मामले पकड़े। यूपीसीएल के एसडीओ की ओर से सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। इससे एक दिन पहले भी इसी तरह का मामला सामने आने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

शनिवार दोपहर चलाए गए अभियान के दौरान धार बिठौरिया निवासी शंकर दत्त के घर बिजली चोरी पाई गई, जिसके बाद टीम ने केबल आदि जब्त कर लिए। इसके अलावा ग्राम चौसला फतेहपुर में मोहम्मद शराफत अली, धार बिठौरिया निवासी चंदन सुनोरी और मीठा आंवला फतेहपुर निवासी शंकर दयाल के खिलाफ भी बिजली चोरी के मामले दर्ज किए गए।

अभियान में विद्युत विजिलेंस के सहायक अभियंता अमित कुमार आर्य, एसडीओ विद्याभूषण जोशी और अवर अभियंता नीरज आर्य शामिल थे।

इसके अलावा, यूपीसीएल ने 17 जनवरी को रामणी छोटी में प्रमोद क्वीरा के घर बिजली मीटर से पहले कट लगाकर चोरी करने का मामला पकड़ा। एसडीओ विद्याभूषण जोशी ने मुखानी थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

For latest news updates click here 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *