Haldwani: शहरी विकास विभाग द्वारा हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है। परियोजना क्रियान्वयन इकाई, शहरी विकास विभाग, यूयूएसडीए हल्द्वानी के अंतर्गत नीम के पेड़ से पीलिकोठी चौराहा तक सड़क चौड़ीकरण एवं सीवर पाइपलाइन बिछाने का कार्य 20 जनवरी 2026 से प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है।
निर्माण कार्य के दौरान संबंधित मार्ग पर चौपहिया एवं भारी वाहनों का आवागमन प्रभावित रहेगा, जिससे यातायात में अस्थायी बाधा उत्पन्न हो सकती है। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि कार्य अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और आवश्यक सावधानी बरतें।
प्रशासन ने क्षेत्र की सम्मानित स्थानीय जनता से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा है कि सड़क चौड़ीकरण जैसे विकास कार्यों के दौरान असुविधा संभव है, लेकिन जनसहयोग से कार्य को समयबद्ध और सुचारू रूप से पूरा किया जा सकेगा।

Chief Editor, Aaj Khabar
