Headlines

Haldwani: सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में खेल सप्ताह का भव्य समापन, 700 विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

Haldwani: सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी में खेल सप्ताह का भव्य समापन, 700 विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम
शेयर करे-

Haldwani: सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित एक सप्ताह तक चले खेल सप्ताह का भव्य समापन विजेता प्रतिभागियों को मैडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर किया गया। पूरे सप्ताह आयोजित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में लगभग 700 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी कर खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

खेल सप्ताह के दौरान बैडमिंटन, क्रिकेट, फुटबॉल, खो-खो, वॉलीबॉल तथा फन गेम्स सहित अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। खेल प्रशिक्षक एस.एस. कपकोटी, दीपक जोशी एवं रूपल बसेरा ने आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

फन गेम्स प्रतियोगिता में नर्सरी की यशस्वी, एलकेजी के ईशांत, यूकेजी के यतिन, कक्षा 1 के दक्षित एवं रियांशी, कक्षा 2 की दिव्यांशी गुरूरानी तथा निखिल जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फुटबॉल में वैष्णवी और आरव की टीम विजेता रही, जबकि दिव्यांशी और अक्षत की टीम ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। क्रिकेट में सार्थक, अवित, संकल्प, अभिनव और ध्रुव की टीम ने खिताब अपने नाम किया। वॉलीबॉल में याशिका एवं आरुष की टीम ने शानदार विजय हासिल की।

समापन समारोह में प्रधानाचार्य डॉ. प्रवीन्द्र कुमार रौतेला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं और प्रत्येक छात्र को किसी न किसी खेल से अवश्य जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास बल्कि मानसिक संतुलन और अनुशासन भी सिखाते हैं।

इस अवसर पर निदेशक रश्मि रौतेला एवं प्रशासक एस.सी. मिश्रा ने विजेताओं को मैडल एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। अकादमिक कोऑर्डिनेटर बी.बी. जोशी ने पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन किया।

कार्यक्रम में खेल प्रशिक्षक एस.एस. कपकोटी, दीपक जोशी, रूपल बसेरा, ऋचा कर्नाटक, अनुराधा साह, गीता बोरा, ललित मोहन तिवारी, अंकिता जोशी, कैथरीन, नितिन पालीवाल, रमा पंत, निर्मला पाण्डेय, सुनीता तिवारी, धनेश्वरी बुधौरी, के.सी. पंत, पिंकी चौहान, ममता लोहनी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *