Haldwani: गोवा में आयोजित योनेक्स सीनियर ऑल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 में हल्द्वानी के युवा खिलाड़ी सार्थक जोशी ने शानदार प्रदर्शन कर जिले और उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। सार्थक ने अंडर-13 वर्ग की सिंगल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने के साथ डबल्स स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
सार्थक जोशी हल्द्वानी निवासी दिनेश चंद्र जोशी के पुत्र हैं और वर्तमान में बेंगलुरु स्थित पदुकोण अकादमी में बैडमिंटन का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। टूर्नामेंट में उनके बेहतरीन प्रदर्शन के बाद खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
सार्थक की इस उपलब्धि पर परिवारजनों, शुभचिंतकों और खेल जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। कम उम्र में राष्ट्रीय स्तर पर हासिल की गई यह सफलता अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बन रही है।

Chief Editor, Aaj Khabar
