Haridwar Kumbh 2027 Uttarakhand Government
Headlines

Haldwani: उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए परिसर पर संशय खत्म, बेलबाबा के पास लामाचौड़ में बनेगा आधुनिक न्यायिक परिसर

Haldwani: उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए परिसर पर संशय खत्म, बेलबाबा के पास लामाचौड़ में बनेगा आधुनिक न्यायिक परिसर
शेयर करे-

Haldwani: उत्तराखंड हाईकोर्ट के नए परिसर के स्थान को लेकर चल रही सभी अटकलों पर शुक्रवार को विराम लग गया। न्याय विभाग ने संशोधित प्रेस नोट जारी कर स्पष्ट कर दिया है कि हाईकोर्ट का नया परिसर हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित बेलबाबा मंदिर के पास, तराई पूर्वी वन प्रभाग की भाखड़ा रेंज के लामाचौड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। पहले जारी प्रेस नोट में त्रुटिवश गोलापार का उल्लेख होने से भ्रम की स्थिति बन गई थी, जिसे अब सरकार ने संशोधित कर स्पष्ट कर दिया है।

न्याय विभाग के अनुसार, 31 मई 2023 को हुई उत्तराखंड मंत्रिमंडल की बैठक में हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी स्थानांतरित करने का निर्णय लिया गया था। प्रारंभिक चरण में इसके लिए 26.08 हेक्टेयर वन भूमि चिन्हित की गई थी। हालांकि, हाईकोर्ट की ओर से जिलाधिकारी नैनीताल की निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर भविष्य की आवश्यकताओं को देखते हुए अधिक भूमि की मांग की गई।

इसके बाद तराई पूर्वी वन प्रभाग की भाखड़ा रेंज के लामाचौड़ ब्लॉक स्थित प्लॉट संख्या 46 और 47 का परीक्षण किया गया। बेलबाबा मंदिर के निकट स्थित इस क्षेत्र में कुल 73 हेक्टेयर वन भूमि उपलब्ध है। वर्तमान आवश्यकता को देखते हुए सरकार ने इनमें से 40 हेक्टेयर वन भूमि उत्तराखंड हाईकोर्ट को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया है।

संशोधित प्रेस नोट में स्पष्ट किया गया है कि मंत्रिमंडल ने इसी प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। इसके साथ ही हाईकोर्ट के नए परिसर के निर्माण का मार्ग और अधिक स्पष्ट हो गया है।

सरकार का कहना है कि नए हाईकोर्ट परिसर के निर्माण से प्रदेश को आधुनिक न्यायिक आधारभूत ढांचा मिलेगा। भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विस्तृत एवं अत्याधुनिक न्यायिक परिसर विकसित किया जाएगा, जिससे न्यायिक कार्यों के संचालन में भी सुविधा और क्षमता का विस्तार होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *