Headlines

Haldwani: हल्द्वानी में जंगल की ओर खेलने गए दो बच्चे लापता, गोला नदी क्षेत्र में पुलिस-वन विभाग की तलाश जारी

Haldwani: हल्द्वानी में जंगल की ओर खेलने गए दो बच्चे लापता, गोला नदी क्षेत्र में पुलिस-वन विभाग की तलाश जारी
शेयर करे-

Haldwani: मंगलवार देर शाम जंगल की ओर खेलने गए दो किशोर अचानक लापता हो गए, जिसके बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। ग्रामीण, वन विभाग और पुलिस की टीमें संयुक्त रूप से सघन तलाश अभियान चला रही हैं।

घटना ग्राम पंचायत किशनपुर सकुलिया के बकुलिया गांव की है, जहां 13-14 वर्षीय अंकित भोर्याल पुत्र दीवान सिंह भोर्याल और कृष दानू पुत्र दर्मान सिंह दानू देर शाम करीब 4 बजे अन्य बच्चों के साथ गोला गेट खेलने गए थे। बताया गया कि कुछ बच्चे वापस लौट आए, लेकिन अंकित और कृष वापस नहीं पहुंचे।

साथी बच्चों ने परिजनों को बताया कि दोनों ने कहा था, “आप चलो, हम आ रहे हैं।” काफी समय बीत जाने के बाद भी जब वे नहीं लौटे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की और इसकी जानकारी गांव के पूर्व प्रधान विपिन जोशी को दी। सूचना मिलते ही विपिन जोशी ने पुलिस को सूचित किया।

इसके बाद पुलिस और वन विभाग की टीमें ग्रामीणों के साथ गोला नदी और जंगल क्षेत्र में बच्चों की तलाश में जुट गईं। देर रात तक चले सर्च ऑपरेशन के बावजूद अभी तक दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। जंगल और नदी क्षेत्र में तलाश अभियान लगातार जारी है।

For latest news updates click here

For English news updates click here  

Pal ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *