Kiccha: रियल एस्टेट क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहे एसएम पाल ग्रुप ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। हल्द्वानी में पालम सिटी, प्लाजियो, पाल फ्रेश और पाल स्कोडा जैसी सफल परियोजनाओं के बाद अब समूह ने पाल सुमीरा रेसीडेंसी नामक प्रीमियम रेजिडेंशियल टाउनशिप का निर्माण पूरा कर इसका विधिवत शुभारंभ किया। शनिवार को आयोजित समारोह में एसएम पाल ग्रुप के चेयरमैन सुरेश पाल ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर टाउनशिप का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर चेयरमैन सुरेश पाल के साथ उनकी पत्नी मीरा पाल, पुत्र प्रतीक पाल, पुत्रवधू तुषिका पाल सहित परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विशेष सुविधाओं से युक्त टाउनशिप
पाल सुमीरा रेसीडेंसी केवल एक आवासीय परिसर नहीं, बल्कि आधुनिक जीवनशैली का प्रतीक है। इस टाउनशिप में निवासियों के लिए 24×7 सुरक्षा व्यवस्था, मंदिर, बच्चों के लिए पार्क, ओपन जिम, कम्युनिटी हॉल, व्यावसायिक क्षेत्र तथा हरित उद्यान जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। एसएम पाल ग्रुप का यह प्रयास किच्छा को रियल एस्टेट के मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
टाउनशिप की आधिकारिक ओपनिंग 7 जून से शुरू हो चुकी है। उद्घाटन समारोह में चेयरमैन सुरेश पाल की पुत्री रचना पाल राणा एवं उनके पति हितेश राणा, रोमा पाल नंदा एवं उनके पति पुनीत नंदा, रितिका पाल उप्पल एवं उनके पति आदित्य उप्पल सहित शहर के प्रतिष्ठित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियां एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। इस भव्य आयोजन ने पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल पैदा कर दिया।
For latest news updates click here
For English news updates click here

Chief Editor, Aaj Khabar

