Headlines

Nainital: नैनीताल जिला पंचायत के अधिवक्ता रवीन्द्र बिष्ट ने दिया त्यागपत्र, चुनाव में अराजकता और अपहरण की घटना को बताया कारण

Nainital: नैनीताल जिला पंचायत के अधिवक्ता रवीन्द्र बिष्ट ने दिया त्यागपत्र, चुनाव में अराजकता और अपहरण की घटना को बताया कारण
शेयर करे-

Nainital: जिला पंचायत नैनीताल के अधिवक्ता रवीन्द्र सिंह बिष्ट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बिष्ट पिछले दो दशकों से जिला पंचायत के पक्ष में उच्च न्यायालय नैनीताल और उत्तराखंड लोक सेवा अधिकरण, नैनीताल पीठ में पैरवी कर रहे थे।

अपने त्यागपत्र में उन्होंने कहा कि 14 अगस्त को जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में गंभीर अराजकता हुई। आरोप है कि मतदान स्थल से पांच निर्वाचित सदस्यों को हथियारबंद लोगों ने पुलिस की मिलीभगत से अगवा कर लिया। इस घटना से जनता में भय का माहौल बना और पूरी चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हुई।

बिष्ट ने लिखा कि ऐसी परिस्थितियों में जिला पंचायत के अधिवक्ता के रूप में कार्य करना उनके लिए संभव नहीं है। इसलिए उन्होंने तत्काल प्रभाव से अपने पद से खुद को मुक्त करने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *