Headlines

Nainital: चोरगलिया पुलिस ने 24 घंटे में किया चोरी का खुलासा, बुलेट मोटरसाइकिल सहित अभियुक्त गिरफ्तार

Nainital: चोरगलिया पुलिस ने 24 घंटे में किया चोरी का खुलासा, बुलेट मोटरसाइकिल सहित अभियुक्त गिरफ्तार
शेयर करे-

Nainital: थाना चोरगलिया क्षेत्र में हुई मोटरसाइकिल चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चोरी गई बुलेट मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 24 मई 2025 को वादी कमलेश सुनाल ने थाना चोरगलिया में एक लिखित तहरीर देकर बताया कि दिनांक 16 मई 2025 को लगभग 4:30 बजे उनकी दुकान के बाहर रामबाग चौराहे से एक अज्ञात व्यक्ति उनकी बुलेट मोटरसाइकिल (नंबर UK04-AK-4170) चोरी कर ले गया। इस मामले में थाना चोरगलिया में FIR संख्या 51/2025, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए चोरगलिया थानाध्यक्ष श्री राजेश जोशी के निर्देशन में उपनिरीक्षक महेन्द्र राज सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तत्परता से पतारसी और सुरागरसी करते हुए दिनांक 25 मई 2025 को अभियुक्त तुसार कुमार को चोरी की गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

तुसार कुमार पुत्र स्व. काजल उर्फ कमल, निवासी मियांपुर, पोस्ट राजापुरबैनी, थाना मोहम्मदी, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश

बरामदगी:

बुलेट मोटरसाइकिल संख्या UK04-AK-4170

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:

  • उपनिरीक्षक महेन्द्र राज सिंह
  • कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह
  • कांस्टेबल उत्तम सिंह
  • कांस्टेबल संदीप सिंह

चोरगलिया पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

For latest news updates click here

For English news updates click here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *