Nainital: चोरगलिया क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने अवैध कच्ची शराब की तस्करी में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से की गई।
अभियान के तहत चोरगलिया पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्थानों से दो व्यक्तियों को अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 275 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की गई है। पुलिस द्वारा दोनों के विरुद्ध थाना चोरगलिया में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमे दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशों के क्रम में, नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई है। आगे भी अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।


Chief Editor, Aaj Khabar
